लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
जोधपुर | रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक।
जोधपुर | पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कमेटी जोधपुर के वरिष्ठ नेता अरुण बलाई को कांग्रेस संगठन में बाड़मेर एवं जालौर जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जोधपुर में बधाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अरुण बलाई का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष उषा गर्ग, डॉ. चंद्रकला गोस्वामी, गीता खेतानी, श्वेता बलाई, त्रिलोक मेहरा, नरेंद्र चौहान, एडवोकेट संजीव व्यास, अशोक मित्तल, मिश्रीलाल सोडा सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस जोधपुर एक्टिव का यह स्वागत समारोह दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गैलेक्सी होटल, नई सड़क, सोजती गेट, जोधपुर में किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

















































