लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। डिजिटल सेवाओं और आधुनिक तकनीकी समाधानों में अग्रणी अरिहंत ग्लोबल ने अपना 12वाँ वार्षिकोत्सव “मिशन 100 टीम – ऊर्जा के साथ उत्सव” थीम के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। काश्वी बैंक्वेट, खंडेलवाल ढाबेवाला, जयपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए।
उद्योग, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेष अतिथियों—डॉ. अरुण अग्रवाल, जगदीश सोमानी, मनीष जैन, अंकुर जोशी, मुकुल गोस्वामी, प्रो. त्रिलोक जैन और गौसेवार्थ समूह के सदस्य—ने संस्था की 12 वर्षीय विकास यात्रा और नवाचारों की सराहना की।
संस्थापक राहुल जैन व सुनीता जैन ने मानव इन्वाइट्स, संचार मंच सेवाएँ (CPaaS) और अन्य डिजिटल समाधानों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ये विभिन्न संगठनों और ग्राहकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए हैं।
उन्होंने डिजिटल एम्पावरमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम (DETP) का परिचय भी दिया, जिसका उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप्स, MSMEs और नव उद्यमियों को डिजिटल दक्षता से सशक्त बनाना है।
वार्षिक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
“वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी” का सम्मान राशिका शर्मा को दिया गया।
विनोद कुमावत, अंकुर, अंकित जैन, लोकेश मेहरा, आयुषी पाटनी, शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, अमित गौतम, संजय कंवरिया और रवीना जांगिड़ को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला।
कार्यक्रम का समापन “मिशन 100 टीम” के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें संस्था ने भविष्य में 100+ सदस्यीय मजबूत, प्रशिक्षित और ऊर्जावान टीम बनाने तथा डिजिटल रोजगार व फ्रेंचाइजी विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने का निश्चय किया।











































