- Advertisement -
लोकटूडे न्यूज नेटवर्क सेमारी सलुम्बर
पहलगाम आंतकवाद हमले को लेकर सेमारी में किया विरोध प्रदर्शन
सलुम्बर। जिले के सेमारी कस्बे में शनिवार शाम बस स्टैंड अम्बे माताजी मंदिर के सामने चौराहे पर कस्बे वासियो ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए विभिन्न हिन्दू संगठन एवम समस्त व्यापार मंडल ने केंडल जलाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया,इस दौरान ग्रामीणों ने आतंकवादी हमले को लेकर भत्सरना करते हुए आंतकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए,एवम दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की,हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष मृतको की आत्मा की शांति को लेकर 5 मिनट का मौनधारण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
- Advertisement -












































