अंकतालिका डाउनलोड के लिए राज ई-वॉल्ट का उपयोग करें विद्यार्थी

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर (नितिन मेहरा)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को अंकतालिका डाउनलोड करने के लिए राज ई-वॉल्ट (Raj eVault) सेवा का उपयोग करने की सलाह दी है।

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कई विद्यार्थी अब भी पुराने तरीके से मार्कशीट डाउनलोड कर रहे हैं, जबकि डीजी लॉकर में उपलब्ध राज ई-वॉल्ट सर्विस के अंतर्गत विद्यार्थियों का अपडेटेड डेटा उपलब्ध है। डीजी लॉकर पर डेटा अद्यतन की सुविधा नहीं होने के कारण यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2015 से 2025 तक की परीक्षाओं के प्रमाण पत्र डीजी लॉकर में उपलब्ध राज ई-वॉल्ट सेवा के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. डीजी लॉकर पर लॉगिन करें।

  2. “सर्च डॉक्यूमेंट” में Raj eVault सर्च करें।

  3. उपलब्ध राज ई-वॉल्ट विकल्प में कक्षा, नाम, रोल नंबर और परीक्षा वर्ष भरें।

  4. “Get Document” पर क्लिक कर प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।

बोर्ड ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सुविधा और सही डेटा के लिए राज ई-वॉल्ट सेवा का ही उपयोग करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here