लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत)। ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा अंजली वाल्मिकी ने 12वीं कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सरकारी स्कूल की छात्रा ने किया नाम रोशन
अंजली वाल्मिकी लुनियावास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर समाज और स्कूल का नाम रोशन किया है।
️ घर पहुंचकर किया गया सम्मान
उनकी सफलता पर वाल्मिकी समाज और पंखुड़ी फाउंडेशन की ओर से उनके घर जाकर सम्मान किया गया। इस दौरान छात्रा को साफा पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
भविष्य के लिए सहायता का आश्वासन
कार्यक्रम में मौजूद पंखुड़ी फाउंडेशन के संस्थापक द्वारका प्रसाद वाल्मीकि, व्याख्याता नरेंद्र सारवान, गोपाल धारीवाल, नरेंद्र जैदिया और निर्मल जैदिया सहित अन्य लोगों ने अंजली को शुभकामनाएं दीं और आगे शिक्षा में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
प्रेरणादायक उपलब्धि
वक्ताओं ने कहा कि अंजली की यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।























































