अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को लिया चपेट में

0
200
- Advertisement -

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा
राजसमंद

बचने के प्रयास में साउंड सिस्टम से भरी पिकअप भी पलटी,

तीन घायलों को एंबुलेंस की मदद से भेजा गया अस्पताल,

हनुमान जन्मोत्सव के दौरान भजन संध्या कार्यक्रम में जा रहा था साउंड,

केलवाड़ा थाने के नेशनल हाईवे 162 बाईपास की घटना,

राजसमंद। में केलवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 162 बाईपास पर तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार सहित पिकअप चालक भी घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से केलवाड़ा चिकित्सालय भिजवाया।

जानकारी के अनुसार पिकअप में साउंड सिस्टम का सामान भरा हुआ था जो आज हनुमान जन्मोत्सव के दौरान किसी गांव में भजन संध्या के लिए जा रहा था। तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया लेकिन इसी प्रयास में पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी सामान सड़क पर बिखर गया। घटना मे बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिलहाल तीन घायलों का केलवाड़ा सीएससी में उपचार जारी है वहीं घटना की सूचना पर केलवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पिकअप को हाईवे से हटाने के लिए क्रेन को मौके पर बुलवाया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here