आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में आग 18 श्रमिकों की मौत

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश की काकीनाडा जिले में वेटलापलेम गांव मैं शनिवार को पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में धमाका हो गया हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई ,जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पटाखों के धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे । स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना दोपहर 2:00 बजे की लगभग हुई। भीषण धमाकों की आवाज सुनकर 5 किलोमीटर दूर से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया । राज्य की गृहमंत्री अनीता ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है । मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया । संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निगरानी करने को कहा है, बचाव कार्य में जुट्टी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here