लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर (चौथ का बरवाड़ा) | रिपोर्ट: इरफान मंसूरी
सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले गायब हुई नाबालिक बालिका एक महीने पहले खेरदा–बंबोरी अंडरपास से मिलने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
इसको लेकर सर्व समाज और माली समाज के लोगों ने विरोध रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बालिका के बयान दर्ज कर लिए, लेकिन उन बयानों के आधार पर अब तक किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, मंडल महामंत्री रमेश चंद सैनी, कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल सैनी, माली समाज अध्यक्ष राधेश्याम सैनी सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि शामिल थे।









































