झालावाड़। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम पर श्रद्धालुओं सहित स्थानीय निवासी परेशान, कामखेड़ा में कुछ समय से बुलेट के पटाखे लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। सुबह से देर रात तक इस तरह की बाइक सड़कों पर दाैड़ती व पटाखे बजाती देखी जा रही हैं। शहर में कई ऐसे मैकेनिक हैं, जो बुलेट का साइलेंसर बदलकर एक डिवाइस फिट करते हैं।इस डिवाइस का एक बटन हैंडल-बार पर लगा रहता है। इस बटन को दबाने से बुलेट के साइलेंसर से पटाखे की बहुत तेज आवाज आती है। कामखेड़ा बालाजी की सड़कों पर जहां कहीं भी भीड़भाड़ होती है, लफंगे युवक इसी बटन की मदद से पटाखे की आवाज निकालते हैं।
अचानक तेज पटाखे की आवाज सुनकर नन्हे मासूम बच्चे लोगों में कई बार भगदड़ मच जाती है, जिसके चलते कई बार लोग चोटिल भी हो जाते हैं। मनचले युवक लड़कियों को परेशान करने के लिए भी इस तरह की बुलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। कामखेड़ा में पुलिस भी मिलकर इन पटाखा बुलेट पर अंकुश नहीं लगा पा रही हैं। वहीं, प्रेशर हॉर्न भी कामखेड़ा वासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
