लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अंबेडकर जागृति मंच द्वारा पुरानी ऑक्सफोर्ड स्कूल, सवाई माधोपुर रोड, उनियारा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। सभा में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश गुर्जर, बैरवा महासभा तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण अकोदिया, पूर्व पार्षद महेंद्र बैरवा, पुष्कर दत्त खींची, राधेश्याम मेरोठा, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि शंकर लाल डोहरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा नरेंद्र बैरवा, हंसराज बैरवा, रमेश पवार, बंशीलाल मीणा, प्रकाश धाकड़, कमलेश अकोदिया, भगवान बैरवा, रामस्वरूप बैरवा व अन्य लोगों ने भी सहभागिता दर्ज कराई।


















































