लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां |अखिल भारतीय जॉगिड ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में नागौर जिले की सभी तहसीलों में अध्यक्ष पद के चुनाव आयोजित किए गए। इसी क्रम में रियांबड़ी तहसील के समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से लांपोलाई निवासी अमरचंद जॉगिड ओसतवाल को लगातार दूसरी बार निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुना।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए ओसतवाल ने कहा कि वे समाज के विश्वास पर खरे उतरते हुए सदैव समाजहित में कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
अमरचंद जॉगिड ओसतवाल के पुनः निर्वाचित होने पर दिनभर उन्हें दूरभाष और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां मिलती रहीं। समाज के वरिष्ठजन और युवा उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।











































