अमर शहीद हेमू कालानी का साहस और त्याग युवाओं के लिए प्रेरणा

0
112
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विनोद सेन

भीलवाड़ा   — विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालानी भारत के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनका साहस और त्याग आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह स्मारक न केवल उनके बलिदान की गाथा को जीवंत रखेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा।

देवनानी मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के एकदिवसीय दौरे के दौरान शाहपुरा स्थित सिंधी कॉलोनी में आयोजित अमर शहीद हेमू कालानी स्मारक एवं मूर्ति अनावरण समारोह में आमजन को संबोधित कर रहे थे।

मूर्ति अनावरण समारोह महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज के सानिध्य में, नगर पालिका शाहपुरा एवं पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

अपने संबोधन में देवनानी ने कहा कि हेमू कालानी न केवल एक उत्कृष्ट छात्र थे, बल्कि बेहतरीन तैराक, साइकिल चालक और धावक भी थे। 19 वर्ष की उम्र में देश के लिए फांसी के फंदे को स्वीकार करना, राष्ट्रधर्म के निर्वहन का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन दर्शन बताता है कि आजादी की जंग के योद्धा अपने प्राणों का बलिदान स्वतंत्रता का उपहार देने के लिए ही करते हैं।

समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here