अखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव 5 अक्टूबर को , तीन राज्यों में होगा मतदान

0
752
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राष्ट्रीय चुनाव समिति 2025 की बैठक जयपुर में सम्पन्न, मतदान केंद्रों पर लिया महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर। अखिल भारतीय बैरवा महासभा की राष्ट्रीय चुनाव समिति 2025 की अहम बैठक आज जयपुर स्थित डॉ. आंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, झालाना डूंगरी में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय चुनाव समिति अध्यक्ष  मदनलाल लालावत (पूर्व महापौर) ने की। बैठक का शुभारंभ गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

5 अक्टूबर को होंगे चुनाव, तीन राज्यों में मतदान केंद्र

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनोद कुमार बैरवा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव 5 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न होगा। मतदान के लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में केंद्र बनाए जाएंगे।

विशेष रूप से राजस्थान में मतदाताओं की अधिक संख्या को देखते हुए यह तय किया गया कि सिर्फ जयपुर में मतदान कराना उपयुक्त नहीं होगा। इसके स्थान पर चार जिलों में मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

राजस्थान के चार मतदान केंद्र इस प्रकार होंगे:

1. बूंदी केंद्र – कोटा, झालावाड़, बारां सहित 2. दौसा केंद्र – सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर सहित 3. अजमेर/भीलवाड़ा केंद्र – चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, टोंक, जोधपुर सहित  4. जयपुर केंद्र – जयपुर जिले के सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण सदस्यता संबंधित निर्णय:31 दिसंबर 2021 तक के साधारण सदस्यों को मतदाता सूची से हटाया जाएगा।महासभा की सदस्यता के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 तय की गई है। सदस्यता राशि की अंतिम जमा तिथि 10 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:मदनलाल लालावत – राष्ट्रीय चुनाव समिति अध्यक्ष ललित बैरवा – कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष ,मुंशीलाल कुंडारा – कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री,कजोड़ मल बैरवा – कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष,एडवोकेट मोहन प्रकाश बैरवा – कार्यवाहक प्रदेश महामंत्री,रमेश कुमार गोठवाल – कार्यवाहक प्रदेश कोषाध्यक्ष,रोडूराम सुलानिया – राष्ट्रीय चुनाव समिति, राजस्थान केंद्र प्रभारी,मदनलाल मिमरोट (इंदौर) – मध्य प्रदेश केंद्र प्रभारी,अश्वनी कुमार बैरवा (दिल्ली) – दिल्ली केंद्र प्रभारी,बनारसी दास (चंडीगढ़) – सहायक चुनाव अधिकारी, प्रभुदयाल लालावत (बूंदी), जगदीश प्रसाद मरमट (नागदा), रमेश गोमे (इंदौर), राकेश मरमट (इंदौर), भानु बैरवा (दिल्ली), राजकुमार गोठवाल (दिल्ली), शिवचरण मेहरा (दौसा), धनलाल बैरवा (दौसा), कुंजीलाल बैरवा (हरियाणा)

राजस्थान के जिला अध्यक्ष/महामंत्री उपस्थित:

बाबूलाल टोरडा (जयपुर),शांतिस्वरूप बंसीवाल (जयपुर),एडवोकेट भैरूलाल बैरवा (भीलवाड़ा),अशोक कुमार बैंडवाल (सवाई माधोपुर),रामजीलाल बैरवा (सवाई माधोपुर),ओम प्रकाश फौजी (बूंदी),मोहनलाल बैरवा (बूंदी,)विनोद कुमार बैरवा – राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (दौसा) राष्ट्रीय चुनाव समिति सदस्य राजस्थान विनोद कुमार बैरवा, राष्ट्रीय चुनाव समिति केंद्र प्रभारी राजस्थान रोडू राम सुलानिया  भी मौजूद रहे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here