अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने बांटे 501 परिंडे

0
173
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जयंती पर विशेष आयोजन किया। 19 अप्रैल शाम 4 बजे सूचना केंद्र, बजरंगी चौराहा पर कार्यक्रम हुआ। इसमें पक्षियों के लिए 501 परिंडे वितरित किए। राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए हजारों लीटर छाछ बांटी गई। जिलाध्यक्ष शंभु पारीक ने बताया कि आयोजन समाज सेवा की भावना से किया गया। नगर अध्यक्ष गोपाल पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा व प्रदेश महामंत्री ब्रजेश पारीक ने किया। इस अवसर पर डॉ. उमा शंकर पारीक, छन्यात अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, प्रवीण शर्मा, संयोजक रोहित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू जीत शर्मा, ऋषि शर्मा, धर्मेश पारीक, सुरेंद्र तिवाड़ी, देवकरण पारीक, महिला मंडल की सुशीला पारीक, राधेश्याम शर्मा, सूरज जोशी, मनीष पाराशर, दिनेश पाराशर, विनोद कुमार शर्मा, पुखराज जोशी, अंकित शर्मा, सागर पांडे, भगवती लाल जोशी, विनोद शर्मा, बसंती लाल शर्मा, श्याम सुंदर व्यास, सुरेश व्यास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here