लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा |अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा सोमवार को ‘द तमिल भवन’ में भव्य बैठक और गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई और जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया और महामंत्री नूतन सिंगला ने भीलवाड़ा जिले की नई श्रृंखला के लिए सरिता बेरिया को अध्यक्ष और पायल अग्रवाल को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में मानव जीवन कल्याण से जुड़ी आगामी प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की गई। आने वाले समय में संगठन स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगा।
गेट-टुगेदर के दौरान हंसी-मज़ाक, रोचक गेम्स और सरप्राइज गिफ्ट्स का आयोजन किया गया, जबकि स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक मनोरंजन ने सभी सदस्यों के उत्साह को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, गुणमाला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा दुदावत, वर्षा मित्तल, जया अग्रवाल, संगीता मानसिंहका, सपना अग्रवाल, सीमा निमोदिया, उषा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल और बीना अग्रवाल सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
