अखिल भारतीय अग्रवाल महिला अधिवेशन 2 एवं 3 अगस्त को

0
180
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन से संबद्ध पश्चिमी राजस्थान महिला अग्रवाल सम्मेलन के सानिध्य में समाज का राष्ट्रीय महिला अधिवेशन, प्रांतीय बैठक एवं महारानी माधवी प्रदर्शनी (रंग मल्हार) का आयोजन 2 से 3 अगस्त अग्रवाल भवन, आरसी व्यास कॉलोनी में किया जाएगा। महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया ने बताया है कि महारानी माधवी प्रदर्शनी के तहत पूरे राजस्थान की महिला उद्यमियों एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं का निर्माण करने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर उन्हें अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने हेतु एक मंच प्रदान कर विभिन्न तरहों की स्टॉल्स लगाई जाएगी जिससे महिला सशक्तिकरण, व्यापारिक प्रोत्साहन एवं आर्थिक स्वावलंबन होगा।

युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित नागौरी ने बताया कि 3 अगस्त को एक राष्ट्रीय अग्रवाल महिला अधिवेशन का आयोजन होगा इसके तहत समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका,विवाद मुक्त समाज एवं संस्कारी समाज के निर्माण व विशेष रूप से जो शादी विवाह में परेशानी आ रही है उसे पर विस्तृत चर्चा कर एक महिला टास्क फोर्स एवं महिला मैरिज ब्यूरो का गठन किया जाएगा। महिला प्रदेश महामंत्री नूतन दुदानी सिंगला ने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता खेतावत, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष केके गुप्ता सहित राष्ट्र व प्रदेश से अतिविशिष्ट अग्रवाल महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here