Home latest अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा राष्ट्र एकता का स्वर

अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा राष्ट्र एकता का स्वर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डग , झालावाड़।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड डग के तत्वावधान में गुरुवार को आदर्श विद्यालय मंदिर स्कूल, डग में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालचंद प्रेमी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अरविंद लड़ौती और सोदान सिंह मौजूद रहे। मंच संचालन का दायित्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर सिंह ने निभाया।

अखंड भारत — केवल भूगोल नहीं, जीवंत संस्कृति

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत सिर्फ एक भौगोलिक परिकल्पना नहीं, बल्कि वह जीवंत संस्कृति है जो हजारों वर्षों से हिमालय से कन्याकुमारी और सिंधु से समुद्र तक एक सूत्र में बंधी रही है।
उन्होंने बताया कि प्राचीन भारतवर्ष में आज के अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और म्यांमार तक का विशाल भूभाग शामिल था।

विभाजन की पीड़ा और एकता का आह्वान

वक्ताओं ने 1947 के भारत विभाजन को केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं, बल्कि एक संस्कृति और परंपरा में पले-बढ़े करोड़ों लोगों के दिलों का विभाजन बताया। इस दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों ने जान गंवाई, करोड़ों लोग विस्थापित हुए और अनगिनत परिवार टूट गए।
उन्होंने आह्वान किया कि समाज को अपने वैभवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता की दिशा में कार्य करना चाहिए। अखंड भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक राष्ट्र के प्रति निष्ठा, त्याग और सेवा की भावना अपनाएगा।

कार्यक्रम में शपथ और सहभागिता

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत की स्थापना, राष्ट्र की अखंडता, संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए आजीवन समर्पित रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से करण सिंह, रूपेंद्र सिंह देवड़ा, नारायण लोहार, सुरेश कुमावत ‘काका’, दिवेश सोनी, रोहित लववंशी, गौरव जैन, भूपेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, लक्ष्य जाजू, दिव्यार्थ लाड़ौती, विक्रम बागरी, आत्माराम गुर्जर, दाऊ सिंह, रोहित बारेठ और कान्हा बारेठ उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version