Home latest हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेन्द्र शर्मा जती ,भरतपुर।

भरतपुर पुलिस जवानों के स्वर से गूंजा यह नारा – विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा
जिला पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया देशभक्ति का संदेश
भरतपुर।
भरतपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर कैलाश विश्नोई एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के नेतृत्व में तिरंगे की शान में जिला पुलिस भरतपुर की ओर से तिरंगा यात्रा रैली निकाल आमजन में देशभक्ति का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज आईपीएस ने तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पुलिस के अधिकारी, जिला पुलिस घुड़सवार दस्ता, कालिका यूनिट, महिला गश्ती दल सहित जिला पुलिस के जवान मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भरतपुर पुलिस जवानों की तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आरम्भ होकर डिग्गी चौराहा, मानसिंह सर्किल, बिजली घर चौराहा से यातायात सर्किल से होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन भरतपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा रैली में जिला पुलिस के जवानों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर, देशप्रेम से ओतप्रोत नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज IPS ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में जिला पुलिस द्वारा आज तिंरगा यात्रा निकली गई है! उन्होंने तिरंगा यात्रा रैली में शामिल समस्त पुलिस जवानों का उत्साहवर्द्धन कर आजादी के जश्न में शामिल होने पर सभी को बधाई दी तथा सभी जिलावासियों से इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उमंग व उत्साह के साथ मनाने का आहवान किया!
इस दौरान अपराध सहायक जितेन्द्र गंगवानी, जिला पुलिस मेजर मंगतूराम, जिला पुलिस खेल अधिकारी दलवीर, मीडिया सैल प्रभारी राजेश कुमार, केशव देव, कैमरामैन सत्येंद्र कुमार सहित जिला पुलिस के जवान मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version