लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राहुल गांधी की रैली व ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ सभा में लेंगे भाग
अजमेर | नितिन मेहरा।
अजमेर | अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके एवं अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी की प्रेरणा से कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष गीता चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।
यह महिला कार्यकर्ता दल दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित रैली तथा इसके बाद होने वाली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ सभा में भाग लेगा।
अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने की अपील
रामचंद्र चौधरी ने अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अजमेर लोकसभा क्षेत्र से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला बसों और विभिन्न चौपहिया वाहनों के माध्यम से शुरू हो चुका है। कांग्रेस पार्टी द्वारा हाल ही में संगठनात्मक दायित्व सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करेंगे नेता
रामचंद्र चौधरी ने कहा कि वे एक दिन पूर्व दिल्ली पहुंचकर अजमेर लोकसभा क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करेंगे। दिल्ली जा रही महिला कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जो पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ये प्रमुख महिला पदाधिकारी रहीं मौजूद
दिल्ली रवाना होने वाले दल में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष गीता चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनमें—
-
मूली देवी (पूर्व पार्षद)
-
सीमा चौधरी (वरिष्ठ सदस्य)
-
निर्मला डांगी (उपाध्यक्ष)
-
विमलेश चौधरी (उपाध्यक्ष)
-
सीमा चोपड़ा (उपाध्यक्ष)
-
सीमा व्यास (उपाध्यक्ष)
-
अनिता गुप्ता (महामंत्री)
-
सुनीता सोनी, मदीना बानो, हंजा देवी गुर्जर (सचिव)
-
सरोज कंवर (ब्लॉक अध्यक्ष, भिनाय)
-
हंजा देवी नेतड़ (ब्लॉक अध्यक्ष, अराई)
-
लाजवंती डांगी (ब्लॉक अध्यक्ष, पीसांगन)
-
मीनाक्षी मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष, पुष्कर)
-
धीरज खींची (ब्लॉक अध्यक्ष, सरवाड़)
-
संतोष भीचर (ब्लॉक अध्यक्ष, रूपनगढ़)
-
रिया सिंह चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष, केकड़ी)
-
चांदाबाई माली, कंचन देवी, सायनी बाई, रमती बाई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहीं।














































