लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ व बिजयनगर स्टेशन पर 4 नई ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति
अजमेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से अजमेर संसदीय क्षेत्र को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। किशनगढ़ और बिजयनगर रेलवे स्टेशनों पर चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह निर्णय केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई मुलाकात एवं पत्राचार के बाद लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से ठहराव स्वीकृत होने की जानकारी दी है।
किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत ट्रेनों का ठहराव—
-
गाड़ी संख्या 12215/12216 दिल्ली सराय रोहिल्ला–बांद्रा (ट.) गरीब रथ एक्सप्रेस
-
गाड़ी संख्या 19269/19270 पोरबंदर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
-
गाड़ी संख्या 15715/15716 किशनगढ़–अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस
बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर—
-
गाड़ी संख्या 19665/19666 खजुराहो–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह निर्णय किशनगढ़ सहित पूरे अजमेर संसदीय क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे आमजन, व्यापारियों, विद्यार्थियों और यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार एवं पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ देश के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
भागीरथ चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव से किशनगढ़ क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा तथा स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी।









































