अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन का धर्मेंद्र राठौड़ का सवाल

0
742
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

कांग्रेस राज में देह शोषण और ब्लेकमेल के आरोपियों का बचाव कौन कर रहे थे ? अजमेर ब्लेकमेल कांड के आरोपी कौनसी पार्टी से संबंध रखते थे ?

अजमेर (नितिन मेहरा)। RTDC के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर विजयनगर कांड के आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन होना बताया। जिसके पलटवार में अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन ने राठौड़ के बयान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा ही 1992 अजमेर ब्लैकमेल कांड में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सैकड़ों बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया तब राठौड़ कौन से कोने में बैठकर लाल डायरी में हिसाब लिख रहे थे। नीरज जैन ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हुए देह शोषण के कांडों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं का सीधा सीधा जुड़ाव रहा तब धर्मेंद्र राठौड़ की जुबान क्यों नहीं खुली? नीरज जैन ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 14 आरोपियों को विजयनगर ब्लैक मेल कांड में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, और भी बचे हुए आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा चाहे उनका संबंध किसी भी दल से रहा हो। जैन ने कहा कि विजयनगर कांड लव जेहाद और धर्मांतरण से जुड़ा मामला है और इसमें जो भी आरोपी होंगे। उसे भजनलाल सरकार ढूंढ कर कड़ी से कड़ी सजा देगी। इसके लिए सरकार ने S I T का गठन किया उसका स्वागत करते है।नीरज जैन ने राठौड़ के बयान पर कहा कि भरतपुर के सायबर ठगो पर भजनलाल सरकार का ही डंडा चला जिसके चलते सायबर ठगो ने या तो राजस्थान छोड़ दिया या फिर ठगी का काम ही छोड़ दिया। इसके साथ ही रीट के चीटर जिस नाथी के बाड़े में छुपे है उनको भी भजनलाल सरकार सलाखों के पीछे पहुंचाकर रहेगी,और एस आई भर्ती कांड के आरोपियों को भी जेल की सलाखों में डालने का काम भजनलाल सरकार ने ही किया है। जैन ने कहा हाल ही में संपन्न हुए रीट और अन्य पेपरों का शांति पूर्वक और बिना चीटिंग संपन्न होना भजनलाल सरकार की कानून व्यवस्था की कड़ाई का ही परिणाम है। जैन ने कहा कि सरकार जल्द ही धर्मांतरण और लव जिहाद के लिए कड़े कानून ले कर आयेगी !

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here