लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर)। नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित महारैली को लेकर उपखंड मुख्यालय पीसांगन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा गया। गांवों व ढाणियों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
उपखंड क्षेत्र से करीब 80 बसों में सवार होकर समर्थक अजमेर के लिए रवाना हुए। सुबह से ही विभिन्न प्रस्थान स्थलों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
मंडल अध्यक्ष बीरम कुमावत ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रभर से कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संगठित किया गया है। उन्होंने कहा कि पीसांगन उपखंड से 80 बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग महारैली में शिरकत करने पहुंचे हैं।
वहीं अध्यक्ष बीरम पीपाड़ा ने बताया कि महारैली को सफल बनाने के लिए उपखंड क्षेत्र के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में रैली को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है।


















































