अजमेर में ई-मित्र संचालक और तहसीलदार के खिलाफ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक को तहसीलदार  गणेश कच्छावा और अन्य के साथ मिलकर 60,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, परिवादी की फर्म द्वारा ग्राम जवानपुरा, तहसील अंटाली, जिला भीलवाड़ा की लीज पर ली गई भूमि की लीज डीड रजिस्ट्रेशन के लिए रिश्वत मांगी गई थी। हेमराज खटीक ने तहसीलदार के निर्देश पर परिवादी से 60,000 रुपये प्राप्त कर अपनी टेबल की दराज में रखे, जिन्हें ए.सी.बी. की टीम ने बरामद किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ए.सी.बी. इन्टे, अजमेर की टीम ने ट्रेप कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में कंचन भाटी, निरीक्षक पुलिस, ए.सी.बी. इन्टे., अजमेर ने कार्यवाही की।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपीगण से पूछताछ जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here