लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । नवीन कुमावत
डॉ. भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) राजस्थान का राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा रविवार, 21 सितम्बर 2025 को जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे सियाम ऑडिटोरियम, कृषि विपणन संस्थान, टोंक रोड, दुर्गापुरा में आयोजित किया जाएगा।
अजाक राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता विनोद वर्मा रलावता और अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस श्रीराम चोराडिया ने बताया कि यह सम्मेलन संगठन की उपलब्धियों, संघर्षों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श का प्रभावी मंच होगा। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रोफेसर रतन लाल, एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी संवाद का अवसर प्रदान करेगा तथा समाज में समानता और सेवा भावना को प्रोत्साहन देगा।
आयोजकों ने सभी संबंधित साथियों से सम्मेलन में सहभागिता कर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की है।

















































