लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
11वां अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस आज
विधायक दिप्ती माहेश्वरी,कलेक्टर बालमुकुंद असावा, एसपी मनीष त्रिपाठी सहित सभी अधिकारी है मौजूद,
हल्की बारिश की बूंदो के बीच चल रहा है योगाभ्यास,
बड़ी संख्या में सरकारी और निजी कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोग हैं मौजूद,
गौतम शर्मा
राजसमंद। आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजसमंद में ऐतिहासिक नौ चौकी की पाल पर जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता,विधायक दिप्ती माहेश्वरी,जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा,एसपी मनीष त्रिपाठी,जिला प्रमुख रतनी देवी जाट के अलावा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 