ऐतिहासिक भरत मिलाप के साक्षी बने शहरी, सालो से चली आ रही है परंपरा

0
73
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर, नसीराबाद । (जितेंद्र बालोत )।जहां विजयदशमी के दूसरे दिन भरत मिलाप का कार्यक्रम रविवार को रामलीला चौराहा पर आयोजन हुआ। जहां भगवान श्रीराम अपने अनुज भरत से मिले। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ दोनों भाइयों के मिलन की साक्षी बनी। लोगों ने पुष्पवर्षा करके भगवान के मिलन का स्वागत किया। शहर के साथ ही बड़ी संख्या में आस-पास के इलाकों से भी लोग इस भरत मिलन समारोह का साक्षी बनने के लिए एकत्र हुए। इस अवसर पर दशहरा कमेटी की और से भक्ति भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमे भगवान श्रीराम के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही भक्ति नृत्य एवं झांकी का कार्यक्रम शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया।

रामलीला चौराहे पर मौजूद सैकड़ों की जनता भजन गायन से मंत्र मुग्ध नजर आयी। प्रभु श्री राम एवं भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न भाइयों का मिलाप देखते ही खुशी की लहर दौड़ उठी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए जयकारों से उनका स्वागत किया। इसके पहले नगर के मुख्य चौराहे शहीद स्मारक से बैड बाजो के साथ भगवान श्री राम की सवारी अपनी पूरी भव्यता के साथ निकली।वही आपको बता दे की भाई भरत और भइया श्री राम के मिलने के लिए भव्य स्टेज सजाया गया था। यहां पहुंचने के बाद दोनों भाइयों को मिलन समारोह आयोजित किया गया।

- Advertisement -
Previous articleपीसांगन में पथ संचलन संपन्न
Next articleदुर्गावाहिनी की शोर्य यात्रा एवं शस्त्र पूजन
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here