Home bengaluru एयर स्ट्राइक के बाद आतंकी ठिकाने खंडहर में बदले

एयर स्ट्राइक के बाद आतंकी ठिकाने खंडहर में बदले

0

 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पहलगाम मैं आतंकी हमले के पास बीती रात सेना ने पाक और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।  एयर स्ट्राइक में आतंकवादियों के ठिकाने खंडहर में बदल गए। अधिकांश ठिकाने ध्वस्त हो गए ,उनकी तस्वीर सामने आई है। आतंकी ठिकानों पर हमलों के दौरान कितने लोग मारे गए इसका आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन मृतकों की  संख्या लगभग 100 बताई जा रही है पुष्टि किसी ने नहीं की है।  भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक के बाद आतंकवादी मसूद ने अपने 10 परिजनों को खोने का दावा किया है। ऑपरेशन सिंदूर के नाम से सेना के अभियान का जहां सरकार ने वीडियो जारी किया है, वहीं अब पाकिस्तान वीडियो और फोटो वीडियो वायरल हो रहे है।

भारत में मिसाइल और जेठ के अटैक किए हैं पाकिस्तानी पंजाब के बादलपुर में आतंकी संगठन जैसे मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। जैस सरगना अजर मसूद पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सेफ हाउस में  है। लेकिन उसके ठिकाने को जमीनदोज कर दिया गया है।

वहीं पाक के एक कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद और कोटली में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा पर स्ट्राइक की गई है। लश्कर ए तैयबा का सरगना हाफिज मोहम्मद भी इसी के सेफ हाउस में है लेकिन उनके ठिकाने पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version