Home latest अहिंसा फार्मेसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

अहिंसा फार्मेसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

निःशुल्क शिविर के अधिकाधिक आयोजन होने चाहिए ताकि अधिकाधिक मरीजों को मिले लाभ: विधायक उदय लाल भडाणा

शिविर में 315 मरीज लाभांवित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मेवाड़ भास्कर, उप प्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि मसा की प्रेरणा से अपोलो हॉस्पिटल इंटरनेशनल लिमिटेड एवं अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को मेवाड़ उपप्रवर्तिनी गुरुणी मैया साध्वी विजयप्रभा मसा आदि ठाणा के सानिध्य में माणिक्य नगर रोड टीबी हॉस्पिटल के पास स्थित अहिंसा फार्मेसी में प्रात 10.30 बजे आयोजित हुआ। चिकित्सा शिविर की शुरुआत साध्वी विजय प्रभा मासा ने नवकार महामंत्र जाप व मांगलिक फरमाकर शिविर की शुरुआत हुई।

मासा ने नवयुवक मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मंडल को आगे भी इसी प्रकार मानव सेवार्थ कार्य करने की प्रेरणा दी। मंडल संरक्षक अनिल खटोड़, अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी ने बताया की शिविर में 315 रोगी लाभान्वित हुए। कंसल्टट ब्रेस्ट एवं आनकोप्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अनाघा जोपे, कंसल्टट हेपटोलॉजिस्ट और लीवर ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉक्टर पथिक पारीक, एवं कंसल्टट हेमेटोलॉजी, बोन मेरो ट्रांसप्लांट डॉक्टर विजय शिरूरे ने अपनी टीम के साथ सेवाएं दी। शिविर में मुख्य अतिथि मांडल विधायक उदय लाल भडाणा ने कहा की इस प्रकार के शिविर के अधिकाधिक आयोजन होने चाहिए ताकि अधिकाधिक मरीजों को लाभ मिल सके ताकि योग्य चिकित्सकों के कारण मरीज को जहां सही बीमारी का पता लगता है वहीं समय पर बीमारी की जानकारी मिलने पर उसका उपचार शीघ्र रूप से किया जा सकता है।

मंडल के प्रचार प्रसार मंत्री मनीष बम्ब ने बताया की मंडल द्वारा अपोलो हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों व भीलवाड़ा के चिकित्सक डॉ सौरभ जैन, डॉ एसएल चोरड़िया, डॉ महेश बैरवा, डॉ प्रीति गोस्वामी, डॉ नवीन भडाणा, डॉ मुकेश सुवालका, डॉ विनीता जैन, डॉ सुनील लोढ़ा सहित शिविर के मुख्य अतिथि मांडल विधायक उदय लाल भडाणा का अभिनंदन पत्र, अपर्णा, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र पगारिया ने किया।

महामंत्री रौनक सियाल, संगठन मंत्री निखिल टुकलिया, मंत्री अनिल बापना, कोषाध्यक्ष बबलू रांका, शांति भवन श्रीसंघ के संरक्षक नवरतनमल बम्ब, अध्यक्ष राजेंद्र चीपड़, मंत्री नवरतन भलावत, अहिंसा भवन अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाजेड़, बाबूलाल सूर्या, सुशील चपलोत, धर्मीचंद नंदावत, मनीष बडोला, सुनील पीपाड़ा, मंजू खटवड़, उर्मिला वागरेचा, सुरेश निर्मला सिंघवी, ललित लोढ़ा, पूर्व पार्षद सुरेश कुमार बम्ब, हस्तीमल भलावत, शांतिलाल खमेसरा, सुधीर बूलिया, उदयलाल खटोड़, राजेश बाफना, प्रवीण कोठारी, पुखराज धमाणी, विनोद डांगी, पंकज मेडतवाल, अनुराग नाहर, प्रमिल सिंघवी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version