Home accident अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर

अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर (बनी सिंह मीना) | गंगापुर सिटी में करौली फाटक के पास एक युवक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक सुबह घर से घूमने के लिए निकला था।

घायल युवक की पहचान गौरव पुत्र विष्णु चंद गोयल, निवासी गंगापुर सिटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version