पंचारिया का FCI क़े सदस्य बनने पर पादूकलां में स्वागत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -राकेश शर्मा
भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता रामकिशोर पंचारिया को भारतीय खाद्य निगम (FCI) की राजस्थान समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है, कमेटी में परामर्शदात्री सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
पादूकलां पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ता ने राजस्थानी परंपरा अनुसार माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पुजारी मुलदास वैष्णव,हरजीराम मेहरा,नाथूसिंह राठौड़, भंवरलाल माली, रविशंकर जोशी,यश टाक, दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित युवा शक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे।
