Home latest अधिवक्ता उम्मेद सिंह ने की योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाक़ात

अधिवक्ता उम्मेद सिंह ने की योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाक़ात

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) हरिद्वार के निकट स्थित योग ग्राम में नियमित योग और प्राकृतिक चिकित्सा आहार में 7 दिवस के लिये गये भीलवाड़ा से अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़ ने योग गुरू बाबा रामदेव से मुलाक़ात की तथा भीलवाड़ा में पिछले साल हुए योग शिविर की मुलाक़ात ताज़ा की योग गुरु बाबा रामदेव ने भीलवाड़ा की यादों को सुनहरा बताते हुए अपने संस्मरण बताये साथ ही इस अवसर पर मेवाड़ की धरती की के लाल महाराणा प्रताप की शूरवीरता को भी याद किया और आमजन को योग और प्राकृतिक आहार के फायदे बताए। अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि हरिद्वार के पास बाबा रामदेव द्वारा योग ग्राम बनाया गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति जिसके साधारण या असाधारण बीमारी हो उसका प्राकृतिक रूप से इलाज किया जाता है और भोजन पूर्ण रूप से प्राकृतिक आहार के रूप में होता है योग ग्राम मे व्यक्ति की शारिरिक मानसिक आवश्यकता के आधार पर ही विद्वान और अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक कृष्ण कुमार शर्मा जैसे आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा भोजन की मात्रा व भोजन के प्रकार के बारे मे चार्ट तैयार करवाया जाता है और 7 दिन तक चिकित्सक की देखरेख में ही अलग अलग प्रकार की थेरेपी दी जाती है तथा नियमित रूप से सुबह 5 बजे से 7.30 तक और शाम 6 बजे से 7.30 तक योगाभ्यास करवाया जाता है सुबह का योगाभ्यास सामान्यतया योग गुरु बाबा रामदेव ही करवाते है अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि योग ग्राम में वो व्यक्ति भी आते है जो पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं नियमित जीवन मे हर उस व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए जिससे निरोगी रहें और यदि रोगी है तो उसका रोग दूर हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version