अचानक मौसम बदला, हुई बरसात और बढ़ी सर्दी

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। बुधवार को कस्बे और उपखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। शाम तक काली घटाएं घिर आईं और हल्की बरसात के साथ तेज हवाएं भी चलीं। बरसात के दौरान कभी-कभी बिजली कड़कती और गरज भी सुनाई दी, जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई।

किसानों ने चिंता जताई कि इस समय सरसों की फसल पूरी तरह पक चुकी है और अगर ओलावृष्टि हो गई तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, क्षेत्र में चल रहे शादी समारोहों में मौसम की वजह से व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here