Home latest आवारा सांडों से फसलें बर्बाद, किसान रातभर रखवाली में

आवारा सांडों से फसलें बर्बाद, किसान रातभर रखवाली में

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दीपेंद्र सिंह राठौड़

पादूकलां। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में खरीफ की फसलें अब बढ़ने लगी हैं। लेकिन खेतों में घूम रहे सांड उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। किसान दिन-रात खेतों में डटे हैं। ताकि फसल को बचाया जा सके। सांडों से फसल को भारी नुकसान हो रहा है। किसान डरे हुए हैं। क्योंकि ये सांड लड़ाई में तेज होते हैं। कई बार किसानों पर भी हमला कर देते हैं। एक किसान ने बताया कि उसने खेत के चारों ओर तारबंदी की है। फिर भी सांड कूदकर खेत में घुस जाते हैं। फसल खा जाते हैं। नुकसान हो रहा है। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। ताकि फसल बचाई जा सके। हालात ऐसे हैं कि अन्नदाता खुद असुरक्षित महसूस कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version