Home latest आत्मज्ञान प्रचार प्रसार की राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा

आत्मज्ञान प्रचार प्रसार की राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली की नई योजना आत्मज्ञान प्रचार प्रसार का सूरत में श्रमण संगीय आचार्य शिव मुनि के सानिध्य में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मनीष बम्ब ने बताया की कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन, महामंत्री अमित जैन, महिला अध्यक्ष संतोष जैन, महिला महामंत्री रीचा जैन, योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि कुमार कर्णावट, युवा अध्यक्ष वर्धमान सिंघवी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लाड मेहता ने राजस्थान शाखा की घोषणा की।

जिसमें महामंत्री संजूलता बाबेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोरवाल, प्रांतीय अध्यक्ष विनोद मेहता, महामंत्री सुरेश रांका, महिला अध्यक्ष नीलम तारावट, मंत्री रेखा डांगी, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र मारू, महामंत्री गौरव तातेड, प्रमुख मार्गदर्शक राजू लेंद्र सुराणा, मनीषा जैन,उपाध्यक्ष शांता वडाला, सुनीता तलवंडी, प्रांतीय सहमंत्री नवनीत पगारिया, निर्मला नाहर कार्यकारिणी सदस्य नवीन जैन, रेखा जारोली, सुनीता कोठारी, भावना कोठारी को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष अंगूरबाला भड़क्तियां, राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र जैन, गिरीश जैन, रेनू सुराणा आदि की उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version