आर्यन एकेडमी नाथडियास में बच्चों ने किया कृष्ण-सुदामा मिलन का नाट्य मंचन

0
92
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सत्यनारायण सेन, गुरला (भीलवाड़ा)

गुरला।
भीलवाड़ा जिले के नाथडियास गांव स्थित आर्यन एकेडमी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण-सुदामा मिलन का नाट्य मंचन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मोनिका सेन ने बताया कि बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बहुत ही उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न त्यौहारों, शहीदों और महान पुरुषों के जीवन चरित्र पर नाट्य मंचन कराया जाता है। इससे छात्रों को न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से भी अवगत कराया जाता है।

इस नाट्य मंचन में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बच्चों का पूरा सहयोग किया और आयोजन को सफल बनाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here