आरएसएस की बड़ी बैठक कल से , 32 संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

जोधपुर | 

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर के लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में किया जाएगा। इस बैठक में स्वयं संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि यह वार्षिक बैठक संघ प्रेरणा से कार्यरत संगठनों के बीच संवाद और समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

इस बार की बैठक में संघ से जुड़े 32 विविध संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, श्रमिक, किसान, महिला और छात्र संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। महिला समन्वय का भी एक आयाम बैठक में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर लगभग 320 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

आंबेकर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष विजयादशमी पर नागपुर सहित देशभर में विशेष आयोजन किए जाएंगे।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, स्त्री शक्ति संगठन, स्वदेशी जागरण मंच, संस्कार भारती और संस्कृत भारती जैसे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस बैठक में संगठन अपने अनुभव साझा करेंगे, उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे और देश की मौजूदा परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

पिछले वर्ष यह बैठक केरल के पलक्कड़ में हुई थी। परंपरा के अनुसार, हर वर्ष इस बैठक का आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here