Home latest आरना गांव में 15फिट लंबे अजगर ने किया बकरी का शिकार

आरना गांव में 15फिट लंबे अजगर ने किया बकरी का शिकार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चरवाहों में मची अफरातफरी वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यु

गौतम शर्मा

राजसमंद। जिले के पिपलांत्री ग्राम पंचायत के आरना गांव के पास एक कॉलोनी में 15फिट लंबे भारी भरकम अजगर ने खेत मे घास चर रही बकरी का शिकार कर लिया यह नजारा देख चरवाहों में अफरातफरी मच गई इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजसमन्द वन विभाग को सूचना दी जहा राजसमंद रेस्क्यू टीम राजसमंद के वन्य जीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत सनवाड ,घनश्याम पुरबिया, वनरक्षक गिरधारी लाल,अटल सिंह ,रामवतार कटारिया टीम रवाना हुए मौके पर टीम पहुंची तो देखा गया कि अजगर ने बकरी का शिकार बनाया तथा बकरी मौके पर मृत पाई गई तत्पश्चात 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया एवं उच्च अधिकारी के निर्देश अनुसार जंगल में छोड़ा गया तब जाकर बकरी चरवाहों ने राहत की सांस ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version