लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
माण्डलगढ़। (केसरीमल मेवाड़ा) चित्तौड़गढ़ स्थित गांधीनगर सेक्टर नंबर 5 स्थित, रवींद्रनाथ टैगोर विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रो के प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं 8 जनवरी 2025 से प्रारंभ हुई थी जो अब संपन्न हो गई है। आर.एन.टी कॉलेज समन्वयक गौरव त्यागी एवं प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय,जयपुर से संबंध आर.एन.टी. विधि महाविद्यालय के विधि प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के मिड टर्म की छात्रो की परीक्षा महाविद्यालय में संपन्न की गई। उपाचार्य डॉ. प्रभा भाटी ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि इसी वर्ष से सेमेस्टर प्रणाली डॉ.भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय,जयपुर के द्वारा शुरू की गई,जिसके तहत महाविद्यालय में मिड टर्म की परीक्षाएं प्रारंभ की गई। इस परीक्षा के मुख्य प्रभारी विधि व्याख्याता जफ्फर हुसैन वैलिम ने इस अवसर पर कहा कि यह लिखित परीक्षा दिनांक 8,9,10 जनवरी,2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। सभी विषय के प्रैक्टिकल 11 जनवरी को संपन्न किए गए l मिड टर्म परीक्षा के सम्पन्न होने के बाद अब मुख्य परीक्षा की तैयारियों में जुट जाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने आगाह कर दिया है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों में मिड टर्म की परीक्षा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। मिड टर्म की परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए महाविद्यालय द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी, साथ ही परीक्षा से संबंधित विधि विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था महाविद्यालय में की गई थी,जिसके माध्यम से परीक्षा से संबंधित जितनी भी समस्या थी , उसका हल यहां से किया गया। इस परीक्षा को विधिवत रूप से संचालित करने के लिए विधि सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका शर्मा,डॉ. रिंकू गंगवानी,डॉ.अनिल कुमार,जमीर आलम, अमित कोहली,गजेंद्र जोशी, सोनू कुमार मेघवंशी,मेहा दाड,सोनिया राजोरा आदि ने सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
















































