लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
पुष्टिमार्गीय परंपरा से संचालित श्री आनंदधाम हवेली मंदिर में सातवां पाटोत्सव 28 से 30 नवंबर तक धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पाटोत्सव की तैयारियां मंदिर परिसर में जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
मंदिर ट्रस्टी सुमन राजेंद्र बाहेती ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव के दौरान प्रभु श्रीनाथजी, श्री द्वारकाधीश और लालन के विभिन्न मनोरथ संपन्न होंगे। इस अवधि में श्रीनाथजी प्रागट्य एवं महात्म्यक कथा का भी आयोजन रहेगा, जिसका वाचन गौवत्य दिव्यांशु दाधीच प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक करेंगे।
पाटोत्सव का कार्यक्रम
-
28 नवंबर (शाम 6:30 बजे) – दीपदान के साथ पाटोत्सव का शुभारंभ। इस दिन हटड़ी एवं कान जगाई मनोरथ होंगे।
-
29 नवंबर (सुबह 10 बजे) – श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन।
शाम 4 से 6:30 बजे – ठाकुरजी को भव्य अन्नकूट भोग लगाया जाएगा, जिसके दर्शन वैष्णव भक्त कर सकेंगे। -
30 नवंबर (सुबह 11 बजे) – तिलक आरती, पलना दर्शन एवं नंद महोत्सव का भव्य आयोजन। इसी के साथ कथा का विराम होगा।
डॉ. वागीश कुमार जी महाराज (श्री द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली नरेश) की अनुकंपा से आयोजित इस पाटोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है।











































