रन फॉर एनवायरमेंट’ में डॉ. सतीश पूनियां ने सैनिकों, युवाओं के साथ दौड़ लगाई

0
272
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सतीश पूनियां ने श्रमदान-वृक्षारोपण किया, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, जल संरक्षण-पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई

जयपुर/आमेर ।
आमेर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत पर्यावरण दौड़ और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सीआरपीएफ, सीआईएसएफ जवानों, अधिकारीगण-कर्मचारीगण, युवाओं, एनएसएस-एनसीसी कैडेट्स आमजन एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुये।

सतीश पूनियां ने आमेर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ कार्यक्रम में श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण की सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कमाडेंट कुलदीप कुमार जैन, उपखण्ड अधिकारी आमेर बजरंग लाल स्वामी , तहसीलदार सौरभ गुर्जर, विकास अधिकारी पंचायत समिति आमेर दीनबंधु सुरोलिया, असिस्टेंट कमाडेंट सजील कुमार, अभिषेक जोरवाल, इंस्पेक्टर विक्रांत राठी इत्यादि सहित सेना के जवान व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूनियां ने वहां मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाते हुये आह्वान किया कि,हम सभी इस जन-अभियान से जुड़कर हरित, स्वच्छ और समृद्ध राजस्थान के नव निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here