लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
केक काटकर नवजात बालिकाओं को वितरित की गई ड्रेस और बेबी किट
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
जिले के ग्राम सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत आमली कला में ग्राम पंचायत परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान “बेटी जन्म उत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास और आनंदपूर्ण माहौल में किया गया।
कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं के आगमन पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं, साथ ही बालिकाओं को ड्रेस और बेबी किट वितरित की गईं। इसी अवसर पर गर्भवती महिलाओं सोनिया रेगर एवं सीमा जाट की गोद भराई रस्म भी पारंपरिक विधि से संपन्न की गई।
इस दौरान सरपंच सत्यनारायण मालू, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण शर्मा, विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र स्वर्णकार, ब्लॉक समन्वयक आईशा खान, सुपरवाइजर पूजा मीना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोफिया बानू, रमा मालू, सरोज जोशी, ग्राम साथिन प्रकाश टेलर सहित अनेक अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ब्लॉक समन्वयक आईशा खान ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा लाभार्थियों से इन योजनाओं से जुड़ने और अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
