लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर |
श्रीगंगानगर। आम आदमी पार्टी ने अपने स्थापना दिवस और संविधान दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ 26 नवम्बर को पंचायती धर्मशाला में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर मेघवाल ने की। समारोह की शुरुआत बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माला अर्पित कर की गई।
शंकर मेघवाल ने बताया कि 26 नवंबर 2012 को ही संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी, जिसने देश में नई राजनीतिक क्रांति की शुरुआत की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य उपस्थित व्यक्ति और वक्ता —
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोमिला शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष राजवीर माली, पूर्व लोकसभा सचिव पृथ्वीराज जाखड़, वरिष्ठ नेता निर्मल अग्रवाल, किसान नेता कृष्ण सहारण, पूर्व प्रत्याशी धनाराम मेघवाल, पूर्व सचिव नितेश कुमार शर्मा, युवा नेता सोहन लाल नायक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह राणा एवं वेद प्रकाश चौहान, डॉक्टर किशोर सिंह राठौड़, राजू सिंह आदि।
कार्यक्रम में आसा रानी, वीना, संदीप गहलोत, रमेश ठकराल, भूपेन्द्र सिंह मान, गुरप्रीत सिंह संधू, श्योपत राय, जसपाल स्वामी, निर्मल सिंह, अमृत तायल, वरिष्ठ नेता नरेश कुमार धवन, रामेश्वर दयाल मेघवाल, रामेश्वर लाल मेहरड़ा, विनोद कुमार, राजकुमार, गुरतेज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और पार्टी की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
















































