आकोदिया खेड़ा के 15बीघा क्षेत्र के बीड़े में अज्ञात कारणों के चलते लगी

0
249
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दमकल की मदद से बुझाई आग,आग से हरे पेड़ पौधे व घास जली

राजसमन्द (गौतमशर्मा) । जिले के आकोदिया खेड़ा गांव के बाहर स्थित भेरूलाल पिता किशनलाल जाट के बीड़े में अचानक आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई इसकी सूचना किसान भेरूलाल ने दमकल को दी जहां पर राजसमंद से नगर परिषद से दमकल मौके पर पहुंची दमकल के फायरमैन विक्रम सिंह ने बताया कि आग भैरूलाल जाट के करीब 15 बीघा क्षेत्र में फैल गई आग से हरे पेड़ पौधे कंटिली झाड़ियां व घास फुस आग की भेंट चढ़ गई।

आग लगने से बीड़े में धुआ ही धुंआ ही हो गया,ऐसे में मौके पर कई ग्रामीण भी दौड़ आए उन्होंने पेड़ों की टहनियों से भी आग बुझाने का प्रयास किया आग दमकल की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान सुरेश चंद्र,शंकर लाल, दिलीप आदि कर्मचारियों ने आग बुझाई तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली आग के कारणों का पता नही चल पाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here