लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मेष
आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। मेष आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति में सफलता संभव।
कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभांवित करेगा। धन आगमन में रुकावट दूर होगी।
मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।
धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।
कुंभ
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं।
मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें।

आज का पंचांग – सोमवार, 25 अगस्त 2025
श्री मनोहरदास जी महाराज महामंडलेश्वर जयपुर
शुभ वि. संः 2082
हिजरी संवत : 1447
ऋतुः शरद ऋतु
संवत्सर का नामःसिद्धार्थ
मु. मासः रबी उल अव्वल-1
मासः भाद्रपद
शाके संवतः 1947
अयन: दक्षिणायन
पक्षः शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़ियाः आज अमृत काचौघड़िया सूर्योदय से 7.42 तक रहेगा। शुभ का 9.18 से 10.53 तक रहेगा तथा चर, लाभ, अमृत के चौघड़िए 2.05 से सूर्यास्त तक रहेंगे।
तिथिः द्वितीया तिथि दिन 12.35 तक होगी, तदुपरांत तृतीया तिथि होगी।
दिशाशूल: आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा।
राहु काल वेलाः (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक।
नक्षत्रः उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 3.50 तक होगा, तदुपरांत हस्त नक्षत्र होगा।
योगः सिद्ध योग दिन 12.06 तक रहेगा, तदुपरांत साध्य योग रहेगा।
करणः कौलव करण दिन 12.35 तक, तदुपरांत तैतिल करण रहेगा।
विशिष्ट योगः रवियोग रात्रि 3.50 से प्रारंभ।
व्रत/दिवस विशेषः श्री वराह जयंती, मेला रुणीचा रामदेव प्रारंभ 9 दिन का जैसलमेर (राज.), तेलाधर तपस्या (जैन), रबी उल अव्वल मु. मास 3 प्रारंभ।
चन्द्रमाः दिन 8.29 तक सिंह राशि में होगा, तदुपरांत कन्या राशि में प्रवेश होगा।
ग्रह का राशि/नक्षत्र परिवर्तनः अगस्त्य नक्षत्र उदय रात्रि 11.51 पर।










































