7 सौ मुनीयों के उपसर्ग पर मंडल विधान आयोजित

0
180
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में श्री महावीर दिगंबर जैन चैताल्या मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर रक्षाबंधन मंडल विधान किया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन मंत्री घासी जैन ने बताया कि आर्यिका 105 विशेषमति माताजी के सानिध्य में विधान किया गया ।इन दिनों माता जी का मंगल चातुर्मास उनियारा में चल रहा है ।विशेषमति माताजी ने सभी जैन श्रद्धालुओं से भक्ति के साथ 700 अर्ग समर्पित करवाये। आर्यिका 105 विशेषमति माताजी ने बताया जैन धर्म में, रक्षा बंधन, जिसे “सलोना” या “श्रावणी” भी कहा जाता है।

एक महत्वपूर्ण पर्व है जो मुनि विष्णु कुमार द्वारा 700 जैन मुनियों की रक्षा करने की कहानी से जुड़ा है। इस दिन, जैन धर्मावलंबी मुनि विष्णु कुमार और 700 मुनियों की पूजा करते हैं, और एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा का संकल्प लेते हैं। जैन धर्म में, रक्षा बंधन न केवल भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र, धर्म, और समाज की रक्षा का भी संकल्प लेने का दिन है। इस दिन, जैन धर्मावलंबी मंदिर जाते हैं, विधान में महिला और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।चातुर्मास समिति के अध्यक्ष कजोड़ मल सर्राफ ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलास्टक अभिषेक शांति धारा की गई । सभी कार्यक्रम आर्यका 105 विशेषमति माताजी के सानिध्य में संपन्न हुए कार्यक्रम मे चंद्रप्रकाश खुटवाले रमेशचंद जैन नरेंद्र जैन दयावती जैन शशि जैन हेमा जैन ममता जैन मोनिका जैन ललित जैन कांता जैन अंतिमा जैन आदि महिला पुरुष मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here