लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बूंदी। डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति की ओर से शनिवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर सर्किल, लंका गेट बूंदी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब को नम आंखों से याद किया गया और उनके मूल मंत्रों पर चलने का आह्वान किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा, अर्बन बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा, समिति अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, नगर परिषद उपसभापति लतूर भाई, शैलेश सोनी, रेगर समाज जिलाध्यक्ष रामनारायण मेवलिया, बैरवा समाज विकास समिति महामंत्री सुखदेव बेरवा, डॉ. मोहनलाल वर्मा, डॉ. मुकेश मीणा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, पार्षद हेमंत वर्मा, मुनिराज मेघवाल, कन्हैयालाल मेघवाल, जमनालाल पारखी, एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा, गोपी लाल चंदोलिया, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार वर्मा, एडवोकेट राकेश वर्मा, भेरूलाल बेरवा, राम आर्य, लोकेश सुखवाल, किशनलाल वर्मा, प्रभुदयाल लोरतीया, सोपाल बेरवा, शंकरलाल वर्मा, गोपाललाल वर्मा, रामप्रकाश नारायण, बद्रीलाल बेरवा सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

















































