48 श्लोकों का पठन कर अर्पित किए गए 48 दीप

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड क्षेत्र के सूंथड़ा कस्बे स्थित अतिशयकारी श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय तीर्थक्षेत्र में वासुपूज्य भगवान की जन्म जयंती के अवसर पर भक्तामर दीपार्चना पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने 48 रिद्धि-सिद्धि मंत्रों के साथ श्रीजी के समक्ष रजत दीप प्रज्वलित कर उन्हें भक्तामर मांडले पर अर्पित किया।

बनेठा समाज के हरीश जैन पाण्डया ने बताया कि शाम को महाअर्चना वेदी में विराजमान मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान के समक्ष विशेष अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बनेठा, उनियारा, नगरफोर्ट, ढिकोलिया, मित्रपुरा, जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भक्तामर विधान में भाग लिया।

भक्तामर दीपार्चना पाठ के पुण्यार्जक कपूरी देवी, चेतन कुमार, शिवम कुमार बड़जात्या परिवार रहे। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं ने 48 दीपकों से श्रीजी की मंगल आरती की। तत्पश्चात सुखोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा दीपार्चना कराने वाले पुण्यार्जक परिवार का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कैलाश चन्द, महेन्द्र जैन, मुकेश कुमार, पुष्पेन्द्र पाण्डया, ममता बड़जात्या, कैलाशी, संतरा, मंजू, पल्लवी, मुस्कान, वंदना जैन सहित जैन समाज के अनेक महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here