Home latest 42वां मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम हुआ संपन्न

42वां मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम हुआ संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विभिन्न क्षेत्रो से अभिभावक परिचय पत्रक अवलोकन हेतु हुए उपस्थित, अब तक हुए 3055 संबंध

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 42वां मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे विभिन्न क्षेत्रो से अभिभावक परिचय पत्रक अवलोकन हेतु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ललिता मालू चित्तौड़ कार्यालय प्रभारी, रमेश राठी, मंत्री भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा, सम्पत माहेश्वरी, श्रवण समदानी, सुनील मुंदड़ा, सीए कैलाश बाहेती ने दीप प्रज्वलकर कार्यक्रम शुभारंभ किया। मुख्य संयोजक श्रवण समदानी ने बताया की भीलवाड़ा मुख्यालय के अतिरिक्त चित्तौड़, उदयपुर, मनासा में शाखाएं सेवारत है।

जिसमें सभी बायोडाटा भीलवाड़ा मुख्यालय के तर्ज पर ही उपलब्ध है जहां प्रत्येक रविवार को यह सेवाएं उपलब्ध रहती है। चित्तौड़गढ़ से  कौशल्या आगाल,  मीना भंडारी,  जसोदा बसेर, अर्चना मोदानी, दुर्गा भराडिया, अनीता बोर्दिया,  मंजू झंवर उपस्थित हुए। सुरेश जाजू, कैलाश लढा, ओमप्रकाश काबरा, (अजय इंडिया), अशोक बिड़ला एवं अन्य बंधू भीलवाड़ा से उपस्थित हुए। मुख्य संयोजक सुनील मूंदड़ा ने बताया कि अब तक 3055 संबंध हुए है। कार्यालय में युवको के 4820 व युवतियों के 8400 जोडे 15 बायोडाटा संजोकर रखे गए है। अंत मे मुख्य संयोजक ओम प्रकाश काबरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version