लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द। जिले के कुंवारिया कस्बे में चार माह तक चलने वाले भव्य चातुर्मास पर्व को लेकर वर्धमान स्थानक जैन श्रावक संघ की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पीएचसी अस्पताल के पास नरसिंह द्वारा वाटिका के परिसर में बारिश को मध्य नजर रखते हुए छाया के लिए बड़े डुम बनाने की तैयारियां जोरों के साथ चल रही हैं। समाज के गौतम ओस्तवाल, भेरूलाल तातेड़ ने बताया कि महाराज मेवाड़ भास्कर परम पूज्य गुरुदेव कोमल मुनि म.सा. का 4 जुलाई को कुंवारिया में भव्य मंगल प्रवेश होगा इस अवसर पर हालांकि इस चातुर्मास का प्रारंभ 10 जुलाई से होगा।
यह आयोजन शहर में चार महीने तक चलेगा इसको लेकर जैन समाज के सभी सदस्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी में जुड़े हुए हैं बताया कि इस डुम में करीब 2000 श्रावक श्राविकाएं बैठ सकेंगे वहीं आयोजन को लेकर जैन समाज द्वारा जगह-जगह अतिथियों को आमंत्रण पत्र देखकर इस भव्य चातुर्मास में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। वर्धमान स्थानक जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष पारसमल ओस्तवाल, मंत्री प्रकाश पीपाड़ा, उपाध्यक्ष कैलाश तातेड़, कोषाध्यक्ष भेरूलालतातेड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन इस चातुर्मास की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस पर्व को लेकर जैन श्रावक संघ में काफी उत्साह बना हुआ है बताया कि यह चातुर्मास का पर्व 5 नवंबर तक जारी रहेगा।


















































