3 चीज खाने वालों को जाना पड़ सकता है डॉक्टर के पास

0
500
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
 वैद्य की चेतावनी, फिर भी रात में मजे से खा रहे लोग?
आयुर्वेद में पूरी जिंदगी हेल्दी रहने का तरीका बताया है। इसके लिए सबसे पहले खाने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि 3 चीजों को रात में खाने से शरीर बीमार पड़ता है। यह हेल्दी रहने और लंबी उम्र जीने का सपना तोड़ सकता है और डॉक्टर के पास पहुंचा सकता है।
रात को 3 चीज खाने से हमेशा घर के अंदर डॉक्टर और दवा का आना जाना चलता रहेगा, साथ में जेब खाली होती रहेगी। तो फिर इन्हें क्यों नहीं छोड़ देते। नैचुरोपैथ डॉक्टर ने चेतावनी दी कि सूर्य भगवान की गैर हाजरी में शरीर इन्हें ढंग से पचा नहीं पाता है। आयुर्वेद की इस बात को नजरअंदाज करने की गलती ना करें, वरना गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
​रात में क्या नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेद कहता है कि खाना दवा का काम करता है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब इसे सही तरीके से खाओगे। वैद्य भरत प्रजापति ने बताया कि रात में प्याज, दही और बीन्स नहीं खानी चाहिए। अगर आप अक्सर यह गलती करते हैं तो शरीर में ये खाद्य पदार्थ ढंग से पच ही नहीं पा रहे हैं। सूर्यास्त के बाद इन्हें कभी नहीं खाना चाहिए।रात में क्यों नहीं खाएं ये 3 चीज
वैद्य का कहना है कि दही, प्याज और बीन्स में वायु की अधिकता होती है। यह शरीर में वायु दोष बढ़ाती हैं। रात में यह स्थिति गंभीर हो सकती है। इन्हें खाने से कोई न कोई बीमारी लगी रहेगी और डॉक्टर का आना जाना चलता रहेगा।
रात में दही, प्याज, बीन्स के नुकसान
ये चीजें आम वात भी बढ़ाते हैं और गैस्ट्रोइंटेस्टाइन इंफेक्शन भी बढ़ाते हैं। जिनको खासतौर से गठिया वात है, जिनको माइग्रेन हो जाता है या जिन महिलाओं को यूट्रस से जुड़ी कोई प्रोब्लम है, उन्हें इन 3 चीजों से रात में एकदम दूर रहना चाहिए।
दही का इस्तेमाल-
दही को रात में खाना कफ और बलगम बढ़ाता है। यह शरीर के विभिन्न चैनल्स को ब्लॉक करती है। यह आदत सर्दी, खांसी, जुकाम को गंभीर बना सकती है। रात में पेट की अग्नि सबसे कमजोर होती है। जिस वजह से दही ढंग से पच नहीं पाता है।
प्याज का सेवन
रात को प्याज खाने से उसके अंदर मौजूद अमोनिया पचता नहीं है। क्योंकि इसे पचाने के लिए दिन का होना जरूरी है। अमोनिया शरीर के अंदर माइग्रेन ट्रिगर कर देता है। यह दूसरे दिन सुबह तक शरीर में रखा रहता है। जिससे कभी कभी आपकी नींद भी खराब हो सकती है।
रात में क्या ना खाएं?​

बीन्स खाना-
हर प्रकार की बीन्स अत्यधिक वायु विकार वाली होती है। इस वजह से फलियां कभी रात को नहीं खानी चाहिए। आयुर्वेदाचार्य आमतौर पर कहते हैं कि अगर यह 3 चीज आप ने रात को नहीं खाई तो ऐसा समझो आपके घर में डॉक्टर जल्दी से नहीं आएगा।
डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद विशेषज्ञ शासन सचिवालय जयपुर
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here